रिलायंस जियो 4जी (Reliance Jio 4G) का पहला टैरिफ प्लान, 10 रुपये रोजाना वाला प्राइम ऑफर
हालांकि जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर वादे के अनुरूप अगले महीने की 31 तारीख तक जारी रहेगा. इसके तहत ग्राहकों को फ्री डाटा और वॉयस सर्विसेज मिल रही है.
----
यह भी पढ़ें:
इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरपर्सन और एमडी मुकेश अंबानी ने अपने 100 मिलियन यूजर्स (10 करोड़) का आंकड़ा पार करने पर कस्टमर्स का शुक्रिया अदा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह महज 170 दिनों में हासिल किया गया आंकड़ा है. मुकेश अंबानी ने कहा कि यह आंकड़ा जो हमने हासिल किया है, उसका आशय हुआ कि प्रतिदिन प्रति सेकंड करीब सात कस्मटर नेटवर्क से जोड़े गए. रिलायंस जियो के ग्राहकों ने प्रतिदिन 3.3 करोड़ से अधिक गीगाबाइट, कुल मिलाकर 100 करोड़ गीगाबाइट इंटरनेट डेटा की खपत हुई. इससे मोबाइल डेटा इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया.
जियो के यूजर्स इतना मोबाइल डाटा इस्तेमाल करते हैं जितना कि पूरे अमेरिका द्वारा किया जाता है. इस्तेमाल किए गए मोबाइल डाटा के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि चीन द्वारा कंज्यूम किए जाने वाले मोबाइल डाटा का करीब 50 फीसदी जियो ग्राहकों ने कंज्यूम किया.

No comments:
Post a Comment